रेशमा खानम,,सोनभद्र थाना अनपरा परिक्षेत्र में स्थित सिदहवा ( लोट) में आदिवासी तीर धनुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए अनपरा तापीय परियोजना के उप महाप्रबंधक ई, चंद्र विजय ने अपनी धर्मपत्नी शालिनी देवी के साथ डीहबाबा का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तीरंदाजी खेल में 55 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग किया कई चरणों में कार्यक्रम होता रहा।
अंतिम चरण में तीन खिलाड़ियों ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रथम विजेता जगदीश द्वितीय विजेता देव शरण खरवार तृतीय विजेता देवेंद्र केवट ने तीर के हुनर से जीतने का अवसर प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने ई, चंद्र विजय डीजीएम अनपरा तापीय परियोजना ने खिलाड़ियों को अपने संबोधन में कहा कि सिदहवा लोट के खिलाड़ियों में बड़ी प्रतिभा है तीरंदाजी खेल के हूनर बहुत ही सराहनीय हैं। आगे भी इसी से प्रयास करें, एक दिन राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाज खिलाड़ी बन कर सोनभद्र, उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते है वह प्रतिभा आप लोगो में है।आदिकाल से गिरिवासी आदिवासी लोग अपनी आत्म रक्षा हेतु तीर धनुष इत्यादि जैसे शस्त्रों का प्रयोग करते थे कैमूर घाटी विंध्य श्रृंखला पर्वत रोहिणी क्षेत्र वीर लोरिक मंजरी चंद्रकांता जैसी कथाओं की पहचान की याद दिलाता जिला सोनभद्र जहाँ कोल भील, खरवार इत्यादि तमाम जातियों का यह परिक्षेत्र एक समय में अपनी आत्मरक्षा व शिकार हेतु तीर धनुष का प्रयोग किया करते थे इसकी गिरती हुइ सांख को बचाने के लिए जगदीश साहनी (अध्यक्ष) सोन आदिवासी शिल्पकला ग्रामोद्योग समिति के बैनर तले कई वर्षों से तीर धनुष प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाता है इस कार्यक्रम से हर साल विजेता व हारे प्रतिभागियों का मनोबल बना रहता है हारे हुए प्रतिभागी अग्रिम वर्ष के लिए फिर से तैयारी में जुटे रहते है। स्थानीय ग्रामीणों की सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे और तीरंदाजी खेल का आनंद लेते रहे। सभी कि निगाहें चिन्हित प्वाइंट पर थी कौन खिलाड़ी बाजी मारता है। धनुर्धर अपने अपने तीर धनुष निशाना साधते रहे। खेल में पचास से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया। लेकर भाग लिए जिन्हे प्रथम चरण में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया, कइ चरणों में चले इस खेल के अंतिम परिणाम में तीन खिलाडियों को विजेता घोषित किया गया जिसमे प्रथम स्थान पर जगदीश ग्राम भेड़िया द्वितीय स्थान पर देव शरण खरवार ग्राम बर्रोहिया, व तृतीय स्थान पर देवेंद्र केवट ग्राम मकरा विजेता घोषित हुए प्रथम विजेता को हीरो कं साइकिल द्वितीय व तृतीय विजेता को उपहार स्वरुप पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया इस अवसर सिदहवा लोट ग्राम सभा निवासी बहोत ही अच्छे मिलन सार भाई राज कुमार ने स्व. कवि ववला जी के पंक्ति – हम वनवासी बानी, कोल भील क बेटउवा, रउवा राजा बाबू हउवा, आइल बानी हमार गउवा, रउवा राजा बाबू हउवा,, गाकर सभी अतिथियों के आँखों को सजल कर दिया, कार्यक्रम स्थल पर कुलडोमरी ग्राम सभा के ग्राम प्रधान पति भोला वैसवार, व दीनदयाल यादव, देवमुरार यादव, राकेश कुमार निषाद, नीलेश मिश्र, गोरखनाथ वैसवार, शिव कुमार, शुभम श्रीवास्तव, रमेश पनिका, राजकुमार पनिका इत्यादि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता अजय कुमार भारती ने किया ।
*एक से बढ़कर एक तीरंदाजों ने अपने खेल कला के हुनर को दिखाया* *कई चरणों के खेल में प्रथम विजेता बना जगदीश*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, June 15, 2026 2:16 PM
---Advertisement---

