चित्रकूट में सोमवती अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना,प्रशासन अलर्ट,शहर में इन वाहनों की रहेगी नो एंट्री

---Advertisement---

चित्रकूट में सोमवती अमावस्या पर 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना,प्रशासन अलर्ट,शहर में इन वाहनों की रहेगी नो एंट्री,,,चित्रकूट। भगवान राम की तपोभूमि चित्रकूट में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर लाख 10 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है,जिससे पूरी तरह अलर्ट हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा,सुगम यातायात और मूलभूत सुविधाओं के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।कर्वी नगर में भारी और मध्यम मालवाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विस्तृत रूट डायवर्जन योजना लागू कर दी गई है।

अच्छी बारिश और सुख-समृद्धि की कामना लेकर श्रद्धालु कामदगिरि की परिक्रमा करेंगे और मां मंदाकिनी में स्नान करेंगे।भीषण गर्मी को देखते हुए रामघाट क्षेत्र में बड़े टेंट लगाकर छाया की व्यवस्था की जा रही है।परिक्रमा और पैदल मार्गों पर मैट और कारपेट बिछाए जा रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को गर्म जमीन से राहत मिल सके।बैठने और विश्राम के लिए अलग-अलग स्थानों पर छायादार स्थल बनाए गए हैं, जबकि पेयजल,चिकित्सा और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है। डीएम ने परिक्रमा मार्ग पर पड़ी निर्माण सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश भी दिए हैं।

यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए 14 जून प्रातः 5:30 बजे से 16 जून मध्यरात्रि तक कर्वी नगर में भारी एवं मध्यम मालवाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके बाद 17 जून से अगले 30 दिनों तक निर्धारित समयावधि में नो-एंट्री व्यवस्था लागू रहेगी।

प्रयागराज,कौशांबी,बांदा और सतना की ओर से आने वाले भारी वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। वहीं जानकीकुंड और सतना की ओर जाने वाले हल्के वाहनों के लिए भी अलग डायवर्जन प्लान बनाया गया है, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment