दिल्ली पुलिस के साइबर पुलिस स्टेशन (साउथ डिस्ट्रिक्ट) ने नकली हेलीकॉप्टर बुकिंग वेबसाइट चलाने वाले एक अंतर-राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़ किया है। तीन जालसाजों – ओमप्रकाश कुमार, रोहित कुमार (दोनों बिहार से) और श्रेयांश तिवारी (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने 30 शिकायतों के मामलों में पीड़ितों से लगभग ₹10 लाख की धोखाधड़ी की। उनके पास से आठ मोबाइल, दो लैपटॉप, एक आईपैड और बैंकिंग डिटेल्स बरामद की गईं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है।
नकली हेलीकॉप्टर बुकिंग वेबसाइट चलाने वाले एक अंतर-राज्यीय साइबर फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, June 13, 2026 9:49 PM
---Advertisement---

