सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र । अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना दुद्धी ने दो दिनों पुर्व हुई हत्या का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर लिया है। इस कार्यवाही में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय का निकट पर्यवेक्षण रहा। घटना का खुलासा प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हुई ।
घटना 09 जून 2026 को मृतक का भाई जय सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी महुअरिया ने अपने भाई समासिंह गोड़ की हत्या का मुकदमा मु0अ0सं0-169/2026, धारा 103(1) बीएनएस बनाम अज्ञात थाना दुद्धी में दर्ज कराया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा शीघ्र अनावरण के निर्देश दिए गए थे।
थाना दुद्धी पुलिस ने तत्परता और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना करते हुए मामले का सफल अनावरण किया।आज बृहस्पतिवार को बघाड़ू-भीसूर मार्ग स्थित प्रथम पुलिया के पास से अभियुक्त राजेन्द्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल यूपी64बीबी 9969 तथा एक आला कत्ल चाकू बरामद किया है ।
पूछताछ के दौरान अभियुक्त राजेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र बब्बन विश्वकर्मा निवासी डुमरपान थाना सोनावल बलरामपुर छत्तीसगढ़,ने बताया कि मृतक समासिंह गोड़ का उसके पत्नी के साथ अवैध संबंध रखता था। उसने कई बार मृतक को पत्नी से दूर रहने के लिए कहा परंतु मृतक नहीं माना। जिससे मानसिक रुप से परेशान और आक्रोशित होकर राजेंद्र विश्वकर्मा ने 09 जून 2026 को मृतक को फोन कर लीलासी बुलाया। दोनों ने शराब खरीदी और ग्राम मुरता स्थित नदी पुलिया के नीचे शराब पीने के बाद अभियुक्त ने पास रखे चाकू तथा मौके पर पड़ी पत्थर से हमला कर समासिंह गोड़ की हत्या कर मौत के घाट उतार दी।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह ,हे0का0 भागीचन्द्र,हे0का0 महताब अहमद हे0का0 खालिद खान थाना दुद्धी शामिल रहे।

