सेराजुल हुदा
विंढमगंज/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के दुद्धी- विंढमगंज मार्ग पर ग्राम जोरुखाड़ के पास आज वृहस्पतिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना मे एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है।बताया गया कि मृतक ग्राम केवाल के सुगवामान टोला निवासी रामबली के दामाद हैं जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ के बस राजकुँवर क्षेत्र में रहते थे। संदीप दुद्धी से केवाल( विंढमगंज )की ओर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक की ज़ोरुखाड़ गांव में कार से आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों से घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज कर अग्रिम कारवाही मे जुट गयी है।

