संदिग्ध परिस्थिति मे मिला युवक का शव,जाँच मे जुटी पुलिस।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

विंढ़मगंज /सोनभद्र। आज वृहस्पतिवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ मे टोला बगबियानी के पास संदिग्ध परिस्थिति मे झाड़ियों मे एक युवक का शव मिलने से इलाके मे सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल मे जुट गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पतरिहा निवासी रजनीकांत (25) पुत्र स्व. अश्विनी कुमार के रूप में हुई है । प्रारंभिक जांच में मृतक के सिर के पिछले हिस्से तथा गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं।
घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोग घटनास्थल पर जमा हो गए ।पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी।परिजनों ने बताया कि वह पॉलिटेक्निक की पढ़ाई कर चुका था और दो भाइयों में बड़ा था। लगभग एक वर्ष पहले उसके पिता का देहांत हो चुका है और परिवार की जिम्मेदारियां उसके कंधों पर थीं।
स्थानीय पुलिस की टीम सभी पहलुओं को खंगालते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य फोरेंसिक जांचों के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment