, गैर इरादतन हत्या का आरोपी आला कत्ल सहित गिरफ्तार*

---Advertisement---

रेशमा खानम,,,शक्तिनगर /सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्यवाही, गैर इरादतन हत्या का आरोपी आला कत्ल सहित गिरफ्तार**घटना का विवरण-* दिनांक 28.05.2026 को थाना शक्तिनगर पर प्रार्थिनी फुलमती देवी पत्नी रामजीवन पनिका निवासी ग्राम कछनी थाना बैढ़न जनपद सिंगरौली (म0प्र0) द्वारा सूचना दी गई कि उसकी पुत्री आशा देवी उम्र लगभग 45 वर्ष अपने पति महेंद्र पुत्र दशरथ निवासी भलुआ टोला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र के साथ थाना शक्तिनगर क्षेत्र में किराये के मकान में रह रही थी।

दिनांक 27.05.2026 की रात्रि अभियुक्त महेंद्र शराब के नशे में घर आया, जहां पति-पत्नी के मध्य विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान अभियुक्त द्वारा कपड़े से गला दबा देने के कारण आशा देवी अचेत हो गई, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 108/2026 धारा 105 बीएनएस बनाम महेंद्र पुत्र दशरथ पंजीकृत किया गया।

*पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही*- पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई तथा पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त महेन्द्र गुप्ता को घटना में प्रयुक्त आला कत्ल (एक अदद लेगी) के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
महेन्द्र गुप्ता पुत्र स्व0 दशरथ निवासी हाल पता खड़िया बाजार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र, स्थायी पता ग्राम भलुआ टोला थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 45 वर्ष।

*गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान*
दिनांक 28.05.2026 को बोदरा बाबा रेलवे पुल अण्डरपास थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया।

*बरामदगी का विवरण*
घटना में प्रयुक्त एक अदद आला कत्ल (लेगी)।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र
2. उ0नि0 रामबचन सिंह यादव, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र
3. का0 उमेश कुमार गौतम, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र
4. का0 प्रशान्त श्रीवास, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment