करंट से झुलसे संविदाकर्मी वीरेंद्र की वाराणसी में मौत

---Advertisement---

 

कोन(जयदीप गुप्ता)। विद्युत उपकेंद्र कोन में कार्यरत संविदाकर्मी लाइनमैन वीरेंद्र गुप्ता की सोमवार रात वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। 11 हजार वोल्टेज लाइन पर कार्य करते समय हुए हादसे ने एक गरीब परिवार की खुशियां छीन लीं। घटना के बाद गांव समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार कोन थाना क्षेत्र के घघिया गांव निवासी वीरेंद्र गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता सोमवार दोपहर करीब एक बजे मिश्री गांव क्षेत्र में पोल पर चढ़कर 11 हजार वोल्टेज लाइन का जम्फर जोड़ रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान अचानक तेज हवा चलने से समीप से गुजर रहे दूसरे फीडर की तार आपस में सट गई थी, जिससे लाइन में अचानक विद्युत प्रवाहित हो गई। करंट की चपेट में आते ही वीरेंद्र गंभीर रूप से झुलस गए और पोल से नीचे गिर पड़े। हादसे में उनके हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए तथा शरीर में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल वीरेंद्र को तत्काल कोन स्थित चिकित्सक के पास पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में इलाज के दौरान सोमवार रात करीब आठ बजे वीरेंद्र ने दम तोड़ दिया।
वीरेंद्र की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में मझला था। उनके निधन से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है। वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment