रेशमा खानम,,अनपरा /सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गैंगस्टर एक्ट में वांछित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस द्वारा संगठित अपराध एवं चोरी की घटनाओं में संलिप्त गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की गयी।
दिनांक 25.05.2026 को थाना अनपरा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0-128/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 से सम्बन्धित अभियोग में वांछित अभियुक्त 1. राम भगत शर्मा उर्फ बजरंगी ठाकुर पुत्र स्व० बाबूलाल शर्मा निवासी कहुवानाला पाईप लाइन थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 23 वर्ष तथा 2. रमजान अली उर्फ रमजान खान पुत्र स्व० अकबर अली निवासी कहुवानाला शिव मंदिर के पास थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 20 वर्ष को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
01. राम भगत शर्मा उर्फ बजरंगी ठाकुर पुत्र स्व० बाबूलाल शर्मा निवासी कहुवानाला पाईप लाइन थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 23 वर्ष।
02. रमजान अली उर्फ रमजान खान पुत्र स्व० अकबर अली निवासी कहुवानाला शिव मंदिर के पास थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 19 वर्ष।
*रमजान अली उर्फ रमजान का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0-114/2025 धारा 305(a), 331(4), 317(2) बीएनएस थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
02. मु0अ0सं0-121/2025 धारा 305(e), 331(4), 317(2) बीएनएस थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
*राम भगत शर्मा उर्फ बजरंगी ठाकुर का आपराधिक इतिहास-*
01. मु0अ0सं0-114/2025 धारा 305(a), 331(4), 317(2) बीएनएस थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
02. मु0अ0सं0-121/2025 धारा 305(e), 331(4), 317(2) बीएनएस थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
03. मु0अ0सं0-59/2025 धारा 305(e), 317(2) बीएनएस थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01. प्र0नि0 प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 सन्तोष सिंह थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
03. हे0का0 रामु राजभर थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
04. हे0का0 संजय कुमार राम थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
05. का0 शशिभूषण थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
06. का0 अजीत यादव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

