करंट से झुलसकर संविदाकर्मी गंभीर, वाराणसी रेफर

---Advertisement---

 

कोन(जयदीप गुप्ता)। विद्युत उपकेंद्र कोन में कार्यरत एक संविदाकर्मी सोमवार को करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल कर्मी को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार विद्युत उपकेंद्र कोन के संविदाकर्मी वीरेंद्र गुप्ता (28) पुत्र सुरेश गुप्ता निवासी घघिया गांव सोमवार दोपहर करीब एक बजे कोन थाना क्षेत्र के मिश्री गांव में 11 हजार वोल्ट लाइन पर कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि लाइन के पोल पर चढ़कर वह जंपर जोड़ने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब होने और तेज आंधी के चलते तार आपस में सट गए, जिससे लाइन में अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई।
अचानक करंट प्रवाहित होने से वीरेंद्र गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गए। करंट लगने के कारण उनका पैर बुरी तरह झुलस गया तथा संतुलन बिगड़ने से वह पोल से नीचे गिर पड़े। नीचे गिरने से उनके शरीर में गंभीर चोटें भी आई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और विभागीय कर्मियों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया।
स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर बताते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं विभागीय कर्मचारियों में भी घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment