चोरी के लगभग 40 क्विंटल लोहे के सरिया प्रकरण में तीसरा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

---Advertisement---

रेशमा खानम,, शक्तिनगर /सोनभद्र  पुलिस को बड़ी सफलता — चोरी के लगभग 40 क्विंटल लोहे के सरिया प्रकरण में तीसरा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार**पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण तथा चोरी एवं अवैध कबाड़ी गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद पुलिस को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के निर्देशन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

*प्रकरण-* थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 101/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित लगभग 40 क्विंटल चोरी के लोहे के सरिया बरामदगी प्रकरण में पूर्व में चोरी के लोहे के सरिया (कीमती लगभग ₹2,40,000/-) से लदा एक पिकअप वाहन बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण में शेष वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी।

*पुलिस कार्यवाही -*
विवेचना एवं लगातार की जा रही दबिश के क्रम में आज तीसरे वांछित अभियुक्त/कबाड़ी एवं स्क्रैप डीलर *अजय कुमार अग्रहरी* पुत्र रामकिशन अग्रहरी निवासी जमशीला बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र को थाना शक्तिनगर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गई।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -*
अजय कुमार अग्रहरी पुत्र रामकिशन अग्रहरी निवासी जमशीला बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम -*
• प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
• उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
• हे0का0 राम जी, पुलिस चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment