रावर्ट्सगंज/सोनभद्र *पासरों, अवैध परिवहन एवं नियम विरुद्ध संचालित वाहनों पर रॉबर्ट्सगंज पुलिस का बड़ा एक्शन, 04 अभियुक्त गिरफ्तार, 04 फोरव्हीलर व 01 ट्रक सीज*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा जनपद में अवैध खनन, पासरों की गतिविधियों तथा बिना नम्बर प्लेट/काली फिल्म लगे वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के निर्देशन में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान *04 फोरव्हीलर वाहन* बिना नम्बर प्लेट एवं काली फिल्म लगे पाए गए, जो बिना परमिट उपखनिज से लदे वाहनों को पास कराने में प्रयुक्त हो रहे थे। साथ ही *01 ट्रक* अवैध रूप से राखड़, गिट्टी एवं बालू आदि के परिवहन में प्रयुक्त पाया गया। उक्त सभी वाहनों के विरुद्ध धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत ई-चालान/सीज की कार्यवाही की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा *04 अभियुक्तों* को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. मुकेश पुत्र नारद यादव (चालक)
2. रुपेन्द्र यादव पुत्र उमाशंकर यादव
3. नितीश पुत्र राजनाथ यादव
समस्त निवासीगण – उटवा मचगई, थाना चकरघट्टा, जनपद सोनभद्र।
4. विकास पुत्र धीरज।
*कार्यवाही करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र मय हमराह।
2. उ0नि0 मानवेन्द्र सिंह, चौकी प्रभारी सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र मय हमराह।
*सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद में अवैध गतिविधियों, यातायात नियमों के उल्लंघन एवं शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।*

