*ओवरलोड एवं मानक विहीन भारी वाहनों के विरुद्ध थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 05 वाहन सीज-*

---Advertisement---

 

रेशमा खानम,,शक्तिनगर/सोनभद्र *ओवरलोड एवं मानक विहीन भारी वाहनों के विरुद्ध थाना शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 05 वाहन सीज-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा वाहन चेकिंग/ओवरलोड भारी वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तन अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के निर्देशन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जनपद सोनभद्र के सहयोग से संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान *कुल 05 अदद ट्रेलर/डम्फर,* जिन पर राखड़, गिट्टी एवं बालू आदि लदा हुआ था, को निर्धारित मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर नियमानुसार सीज की कार्यवाही करते हुए थाना शक्तिनगर परिसर में खड़ा कराया गया। साथ ही संबंधित विभागों को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गई।

*कार्यवाही करने वाली टीम-*
1. उप-सम्भागीय परिवहन अधिकारी, जनपद सोनभद्र।
2. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय मय पुलिस टीम थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

*सोनभद्र पुलिस द्वारा जनपद में ओवरलोड एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment