सत्यपाल सिंह,,,म्योरपुर,सोनभद्र। परिवार कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने शुक्रवार को म्योरपुर क्षेत्र में विभिन्न नवनिर्मित विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने रनटोला में नवनिर्मित श्मशान घाट,ब्लॉक परिसर में बने नवनिर्मित अतिथि कक्ष तथा म्योरपुर कस्बे में नवनिर्मित बहुउद्देशीय पंचायत भवन एवं अतिथि गृह का फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचायत भवन,अतिथि गृह और श्मशान घाट जैसी सुविधाएं ग्रामीणों की दैनिक जरूरतों से जुड़ी होती हैं और इनके निर्माण से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों से विकास कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश भी दिया।इस अवसर पर जीत सिंह खरवार ने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के विकास को प्राथमिकता दे रही है और लगातार नई योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत किया जा रहा है। वहीं पूर्व दुद्धी विधायक हरिराम चेरो ने कहा कि क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोड़, बीडीओ दिनेश मिश्रा,एडीओ अजय कुमार,ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।इसके अलावा पंचायत सचिव राघवेन्द्र, दिनेश गुप्ता, प्रेमचंद यादव, गणेश जायसवाल, ब्रह्मदेव तिवारी, मोनू जायसवाल, होरीलाल पासवान, चंद्रभूषण मिश्रा, सहदेव तिवारी, इम्तियाज आलम, प्रवीण कुमार और भूपेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। समारोह के दौरान लोगों ने विकास कार्यों के लिए प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

