चोरी की लगभग 40 कुन्तल लोहे की सरिया (कीमती लगभग ₹2.40 लाख) से लदा पिकअप वाहन बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार*

---Advertisement---

रेशमा खानम,,,,शक्तिनगर/सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी सफलता — चोरी की लगभग 40 कुन्तल लोहे की सरिया (कीमती लगभग ₹2.40 लाख) से लदा पिकअप वाहन बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण एवं चोरी के अनावरण हेतु चलाये जा रहे अभियान तथा जनपद में कबाड़ चोरी एवं अवैध कबाड़ी गतिविधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के निर्देशन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा दिनांक 22.05.2026 को प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरी की लोहे की सरिया से लदे एक पिकअप वाहन को बरामद कर 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया व एक अन्य कबाड़ी वांछित ।

पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए पिकअप वाहन संख्या *UP 67 T 9712* को रोककर चेक किया गया। वाहन में लगभग 40 कुन्तल लोहे की सरिया बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹2,40,000/- है। पूछताछ एवं जांच के दौरान उक्त सरिया चोरी की होना प्रकाश में आया।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण—*
1. शिराज उर्फ सिराज पुत्र हकीम निवासी खड़िया थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
2. पियूष कुमार पुत्र अशोक ठाकुर निवासी खड़िया थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

उक्त अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0 101/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस तथा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*बरामदगी का विवरण—*
• पिकअप वाहन संख्या UP 67 T 9712
• लगभग 40 कुन्तल लोहे की सरिया (कीमती लगभग ₹2,40,000/-)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—*
01. प्र0नि0 सत्येन्द्र कुमार राय, थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
02. उ0नि0 अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
03. का0 सत्यम सरोज, चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
04. का0 विजय प्रताप, चौकी बीना थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment