वाराणसी। शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी सिगरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रोडवेज क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान विकास कुमार (22) पुत्र राजेश दास, निवासी दीघा थाना दीघा जिला पटना (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके बैग से अवैध शराब बरामद हुई।
थाना प्रभारी सिगरा ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में रोडवेज क्षेत्र में चेकिंग के दौरान यह सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
सिगरा पुलिस की तत्परता और सक्रिय कार्यशैली से क्षेत्र में अपराधियों के बीच डर का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने थाना प्रभारी सिगरा और उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की लगातार कार्रवाई से शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है।
*सिगरा पुलिस की मुस्तैदी से रोडवेज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई, बिहार निवासी युवक शराब के साथ गिरफ्त
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Thursday, May 21, 2026 1:22 PM
---Advertisement---

