*सोनभद्र अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय के नेतृत्व में थाना चोपन पुलिसिंग कम्युनिटी व गरीब,महिलाओं को कम्बल स्कूली बच्चों को स्कूल बैग/स्टेशनरी व युवाओं वॉलीबॉल एवं नेट वितरण किया गया*
चोपन सोनभद्र
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिसिंग कम्युनिटी कैम्प के माध्यम से सोनभद्र अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, सोनभद्र व थाना चोपन पुलिस द्वारा ग्राम कनछ में स्थानीय गरीब/असहाय लोगों एवं महिलाओं को
100 कम्बल, बच्चों को पठन-पाठन हेतु 50 स्कूल बैग/स्टेशनरी व युवाओं हेतु 10 वॉलीबॉल नेट आदि सामग्री का वितरण किया गया । तत्पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, सोनभद्र द्वारा स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनका हरसम्भव निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया गया एवं लोगों से अपील की गयी
कि भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते हुए मुख्य धारा में रहकर पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें तथा स्थानीय पुलिस को भी जनता से मृदुल व्यवहार रखते हुए उनकी शिकायतों/समस्याओं का त्वरित एवं विधिक निस्तारण किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसके अतिरिक्त लोगों को पुलिस/प्रशासन की विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए जागरुक किया गया । इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक चोपन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा ग्राम प्रधान कनछ सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहें।
पुलिसिंग कम्युनिटी द्वारा गरीब,महिलाओं को कम्बल स्कूली बच्चों को स्कूल बैग/स्टेशनरी व युवाओं वॉलीबॉल एवं नेट वितरण किया गया*
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, January 15, 2021 11:30 AM
---Advertisement---

