सेराजुल हुदा
दुद्धी /सोनभद्र । आज सोमवार को नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 स्थित बढ़नी नाला के उत्तरी छोर पर तहसीलदार व नगर पंचायत अधिकारियों की मौजूदगी में नाले से आंशिक रूप से अवैध कब्जा हटाया गया। यह कार्रवाई 2 मई 2026 को प्राप्त शिकायत के निस्तारण के क्रम में की गई।
तहसीलदार अंजनी कुमार गुप्ता ने बताया कि नाले के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। मौके पर जेसीबी मशीन से पहले कंक्रीट रोड सहित कुछ निर्माण उखाड़े गए। शेष अतिक्रमण की नाप-जोख कराने के बाद मंगलवार को पुनः जेसीबी से शेष कार्यवाही की जाएगी।
नगर पंचायत दुद्धी के अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार की उपस्थिति में शिकायतकर्ता संदीप गुप्ता, सरजू अग्रहरि और प्रेमचंद गुप्ता ने उप-जिलाधिकारी द्वारा की जा रही कार्रवाई की पुष्टि की गई। इस दौरान स्थानीय पुलिस टीम, क्षेत्रीय लेखपाल, राजस्व निरीक्षक तथा नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद रहे।

