ओबरा /सोनभद्र मादक पदार्थ के साथ 1 अभियुक्तको ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के कुशल निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा *श्री अमित कुमार* के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक ओबरा के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 17.05.2026 को समय 22:36 बजे सेक्टर-04 पहाड़ी तिराहा के पास से *अभियुक्त धीरज कुमार वर्मा पुत्र कपूर चन्द वर्मा निवासी चूड़ी गली, मलीन बस्ती, ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 29 वर्ष* को गिरफ्तार किया गया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 01 किग्रा 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना ओबरा पर *मु0अ0सं0-111/2026 धारा 8/20 NDPS Act* पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*
धीरज कुमार वर्मा पुत्र कपूर चन्द वर्मा निवासी चूड़ी गली, मलीन बस्ती, ओबरा थाना ओबरा जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 29 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण*
01 किग्रा 150 ग्राम अवैध गांजा।
*अभियुक्त का आपराधिक इतिहास*
1. मु0अ0सं0-303/2016 धारा 379/411 भादवि थाना ओबरा, सोनभद्र।
2. मु0अ0सं0-08/2018 धारा 8/20 NDPS Act थाना ओबरा, सोनभद्र।
3. मु0अ0सं0-94/2020 धारा 380/411/457 भादवि थाना ओबरा, सोनभद्र।
4. मु0अ0सं0-150/2020 धारा 3(1) यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना ओबरा, सोनभद्र।
5. मु0अ0सं0-97/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना ओबरा, सोनभद्र।
6. मु0अ0सं0-111/2026 धारा 8/20 NDPS Act थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 विष्णु प्रभा सिंह, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 अनिल कुमार गुप्ता, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।
3. हे0का0 सन्तोष कुमार पटेल, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र।

