रेशमा खानम,अनपरा/सोनभद्र पुलिस द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण, एक अभियुक्त गिरफ्तार,*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस को चोरी के एक अभियोग के सफल अनावरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-116/2026 धारा 331(3), 305(a), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। अभियुक्त द्वारा औड़ी मोड़ नेहरू चौक (पंजाब बैंक के पास) स्थित दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना कारित की गई थी। उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए कुल 740 रुपये बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
विशाल चौरसिया पुत्र स्व0 जयशंकर चौरसिया निवासी औड़ी मोड़ थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 28 वर्ष।
*पुलिस टीम का विवरण-*
उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव मय टीम थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।

