सोननदी में डूबने से दो छात्रों की मौत, गांव में पसरा मातम

---Advertisement---

 

कोन(जयदीप गुप्ता)।थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवाडीह के दो छात्रों की रविवार को सोननदी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार बरवाडीह निवासी विमलेश पासवान (17) पुत्र अशोक पासवान, अवनीश कन्नौजिया पुत्र सिकंदर कन्नौजिया तथा उनका साथी रामगढ़ निवासी धीरज रविवार को स्कूटी से कोन ट्यूशन पढ़ने आए थे। तीनों इंटरमीडिएट के छात्र बताए गए हैं। ट्यूशन समाप्त होने के बाद तीनों दोस्त घूमने के उद्देश्य से सोननदी पहुंच गए।
बताया गया कि नदी किनारे पहुंचने के बाद विमलेश और अवनीश नहाने के लिए नदी में उतर गए, जबकि धीरज किनारे पर ही मौजूद था। नहाने के दौरान दोनों छात्र अवनीश और विमलेश अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। खुद को बचाने के लिए दोनों जोर-जोर से चिल्लाने लगे। यह देख धीरज घबरा गया और शोर मचाते हुए आसपास के ग्रामीणों को बुलाया।
ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों छात्रों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही कोन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
एक साथ दो किशोर छात्रों की मौत से बरवाडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment