दुद्धी मे मानस जी महाराज से अमृतवाणी सुन भक्तों का मन हुआ तृप्त।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । कस्बा दुद्धी मे अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक मानस जी महाराज का अमृतवाणी सुन कर वहाँ मौजूद भक्तों का मन पूरी तरह तृप्त हो गया। कार्यक्रम में “काले कंबल वाले बाबा” के नाम से प्रसिद्ध गणेश यादव भी उपस्थित रहे। मानस जी ने कथा के दौरान सुनने वालों को अमृतवाणी से अभिभूत कर दिया और भागवत कथा के मूल उद्देश्य सदाचार एवं आत्मोन्नति बताए।
मानस जी ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथ का उद्देश्य जीवन में सकारात्मक परिवर्तन और नैतिकता की शिक्षा देना है। जब व्यक्ति परिवर्तन को स्वीकार करता है तो भगवान उस पर प्रेम करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा में भक्तियोग, ज्ञानयोग, वैराग्य, कर्मयोग, राजधर्म, स्त्रीधर्म और दर्शन इन सबका समावेश है। भागवत का प्रभाव इतना गहरा है कि यह रोगी को रोगों से मुक्त कर सकता है, गरीबी दूर कर सकता है और भ्रमित आत्मा को धर्म का मार्ग दिखा सकता है।
मानस जी ने आगे कहा कि भागवत सीखाता है कि छोटे-छोटे व्यवहारों में अपना पन दिखाई दे: गरीबों के साथ समानता, पिछड़ों का उत्थान और सबको साथ लेकर चलना। इससे न केवल आध्यात्मिक उन्नति होती है बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी शरीर तथा मन स्वस्थ रहते हैं।
कथा से पहले आयोजक समिति और भक्तों ने आरती की। आयोजन में समिति के अध्यक्ष निरंजन जायसवाल, मुख्य यजमान संदीप तिवारी, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि, राकेश आजाद, सुमित सोनी, राजेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार, भोला अग्रहरि, रमाशंकर सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment