डीएम ने कनहर परियोजना व पेयजल योजना का किया औचक निरीक्षण ।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी /सोनभद्र । आज शुक्रवार को दोपहर बाद डीएम सोनभद्र चर्चित गौड ने सरकार की महत्वाकांक्षी कनहर सिंचाई परियोजना एवं शुद्ध पेयजल योजना का औचक निरीक्षण कर परियोजना से जुड़े कार्यो में ढिलाई पाए जाने पर संबंधित को लगाई फटकार,और कार्यों में तीव्रता लाने के दिये निर्देश।इस दौरान कनहर परियोजना की समीक्षा मे वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मेन कैनाल नहर क्षेत्र में आने वाले पेड़ों की कटान का कार्य जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा; इसके लिए छह डिवीजन स्तरीय टीमों का गठन कर गांववार कार्ययोजना तैयार की गई है। विद्युत विभाग के अधिकारीं ने कहा कि परियोजना क्षेत्र की विद्युत लाइनों तथा तकनीकी अड़चनों के समाधान के लिए कार्य तीव्रता से चल रहे हैं और लंबित समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।
बैठक के दौरान के0सी0डी0 प्रथम के अधिशासी अभियंता श्री वीर बहादुर सिंह द्वारा कार्य प्रगति की संतोषजनक रिपोर्ट न देने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट चेतावनी दी कि परियोजना कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कनहर परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया कि भूमि संबंधी सभी समस्याओं का त्वरित समधान कराया जाए।
जिलाधिकारी गौड़ ने इसी क्रम में दुद्धी क्षेत्र स्थित अमवार ग्राम समूह पेयजल योजना का भी औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों तथा कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि जून माह तक हर घर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने प्रत्येक दिन करीब 250 नए घरेलू कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया ताकि समयबद्ध तरीके से हर घर जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचना चाहिए और जलापूर्ति में किसी भी गांव में बाधा न आनी चाहिए। कनहर डैम से पानी उठाकर कुल 54 गांवों में जलापूर्ति की योजना है और वर्तमान में अमवार, बाघाडू, दिघुल, देवपुरा, टेड़ा और जामापानी समेत 6 गांवों में पानी की आपूर्ति शुरू हो चुकी है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जलापूर्ति बाधित न हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए और जिन स्थानों पर अव्यवस्था मिली है उन्हें तुरंत ठीक कराया जाए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment