सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल डाला की इंटरमीडिएट की छात्रा आशी गुप्ता ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में किया टॉप

---Advertisement---

 

वली अहमद सिद्दीकी(संपादक)
कोन। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की इंटरमीडिएट परीक्षा में सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल डाला की छात्रा आशी गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। आशी की इस सफलता से विद्यालय, परिवार तथा पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है,वहीं विद्यालय के टीचरों की टीम आशी गुप्ता के निवास स्थान कोन पहुंचकर उनको सम्मानित करते हुए छात्रा को मिठाई खिलाई और बधाईयां दी साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मूल रूप से कोन क्षेत्र की निवासी आशी गुप्ता एक साधारण परिवार से संबंध रखती हैं। उनके पिता जयदीप गुप्ता कपड़ा व्यवसायी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आशी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आशी के पिता जयदीप गुप्ता ने बताया कि उनकी पुत्री बचपन से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर रही है। हाईस्कूल परीक्षा में भी उसने अच्छे अंक प्राप्त किए थे, जिसके बाद उसने इंटरमीडिएट की तैयारी और अधिक मेहनत व समर्पण के साथ की। उन्होंने कहा कि आशी नियमित रूप से अध्ययन करती थी और अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा सजग रहती थी।
परिणाम घोषित होने के बाद परिवार में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्र के लोगों ने आशी को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं। आशी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिया है।
वहीं पिता जयदीप गुप्ता ने सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल डाला के प्रधानाचार्य एवं सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और सहयोग का आशी की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आशी की इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा मिलेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment