* ब्रेकिंगन्यूज।
दुर्गा प्रसाद *वाराणसी: बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, कोयलहवा पावर हाउस पर संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत*पूर्वांचल डिस्कॉम क्षेत्र में संविदा कर्मियों की कार्यस्थल पर होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, जो बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हालिया मामला वाराणसी के नगरीय विद्युत वितरण खंड पंचम के तरना उपकेंद्र का है, जहाँ कोयलहवा पावर हाउस के अंतर्गत कांशीराम आवास में मरम्मत कार्य के दौरान संविदा लाइनमैन रामजी सोनकर की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई।
विभाग द्वारा अक्सर ऐसी घटनाओं के बाद निलंबन की कार्रवाई कर औपचारिकता तो पूरी कर ली जाती है, लेकिन धरातल पर न तो इसका कोई सकारात्मक संदेश जा रहा है और न ही कर्मचारी सुरक्षा मानकों की गंभीरता को समझ पा रहे हैं। अधिशासी अभियंता बी बी राय ने उपभोक्ता मंच को बताया की मृतक एक कुशल कर्मचारी था, जिसने नियमानुसार शटडाउन तो लिया था, लेकिन मानवीय चूक के कारण वह दूसरे फीडर के खंभे पर चढ़ गया और काल के गाल में समा गया। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों ने मौके पर जमकर हंगामा किया, जिसके बाद जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वर्तमान में संबंधित क्षेत्र की जिम्मेदारी उपखंड अधिकारी मनीष राय और अवर अभियंता अमर नाथ पटेल के पास है, जिनके कार्यकाल में हुई इस दुर्घटना ने विभाग के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है।

