पुलिस परिवार को एक सूत्र में पिरोने की अनोखी पहल, एसपी ओपी सिंह ने हर थाने में कराया सामूहिक डिनर का आयोजन।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Monday, May 11, 2026 12:45 AM

---Advertisement---

कासगंज /उत्तरप्रदेश।
जनपद कासगंज में रविवार की शाम पुलिस महकमे में एक अलग ही सकारात्मक और पारिवारिक माहौल देखने को मिला, जब ओपी सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना परिसरों और पुलिस मेस में एक साथ सामूहिक डिनर का आयोजन कराया गया।

 

इस खास पहल में सभी क्षेत्राधिकारी (CO), अपर पुलिस अधीक्षक (Addl SP), थाना प्रभारी, एसओ और पुलिसकर्मियों ने एक साथ बैठकर भोजन किया।

एसपी ओपी सिंह की इस अनोखी सोच का उद्देश्य सिर्फ भोजन कराना नहीं, बल्कि पुलिस विभाग के भीतर आपसी समन्वय, भाईचारा और टीम भावना को और मजबूत करना था।

वर्षों से ड्यूटी के दबाव और भागदौड़ के बीच शायद ही ऐसा मौका आता हो जब पूरा पुलिस परिवार एक साथ बैठकर अपनापन महसूस करे, लेकिन रविवार की यह शाम पुलिसकर्मियों के लिए यादगार बन गई।

सूत्रों के अनुसार एसपी ओपी सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि भोजन की गुणवत्ता बेहतर हो, साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी अधिकारी-कर्मचारी परिवार की तरह साथ बैठकर भोजन करें।

यही वजह रही कि कई थाना परिसरों में पुलिसकर्मियों के चेहरों पर अलग ही खुशी और उत्साह देखने को मिला।

पुलिस विभाग में अक्सर अनुशासन और सख्ती की तस्वीर सामने आती है, लेकिन एसपी ओपी सिंह की यह पहल यह साबित करती है कि मजबूत पुलिसिंग के पीछे मजबूत टीम भावना और मानवीय जुड़ाव भी बेहद जरूरी है।

जिलेभर में इस पहल की खूब चर्चा हो रही है और पुलिसकर्मी भी इसे “एक परिवार, एक टीम” की दिशा में बड़ा कदम मान रहे हैं।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment