*क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा रात्रि में सघन चेकिंग अभियान*

---Advertisement---

 

सोनभद्र ,,,पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा द्वारा रात्रि में स्वर्ण जयंती चौक, बढौली चौक एवं धर्मशाला चौक पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले वाहनों की गहनता से जांच की गई तथा संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए निरंतर गश्त की गई।

इस दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा कानून-व्यवस्था की समस्या प्रकाश में नहीं आई। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सामान्य एवं सुदृढ़ बनी हुई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment