नगर पंचायत के मनोनीत सदस्य के प्रयास से खराब सड़क का निर्माण शुरु।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी के मनोनीत सदस्य सुमित सोनी, जो कल ही सदस्य के रुप मे शपथ लिए है आज वह पूरी तरह से एक्शन मे नजर आये। कस्बा के वार्ड नंबर पांच स्थित राजू के घर से लेकर रिंकू सोनी के घर तक सीसी रोड के निर्माण हेतु मंगलवार सुमित सोनी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन के द्वारा पूजा कर नारियल तोड़कर सड़क निर्माण हेतु शुभारंभ किया गया ,जिससे आसपास के नगरवासियों में खुशी का माहौल व्याप्त है, नामित सदस्य सुमित सोनी ने बताया कि कल ही मैंने नगर पंचायत में सदस्य के रूप में शपथ लिया है।इसके पूर्व ही मेरे द्वारा घर के आसपास की जितनी भी गली की खराब सड़के थी, उनके निर्माण हेतु मुख्यमंत्री एवं नगर विकास मंत्री सहित उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया था, जिसका असर आज मेरे घर से होकर गुजरने वाली गली की सड़क का निर्माण शुरू होने को लेकर दिख रहा है, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के अंतर्गत लगभग 5.35 लाख रुपए से निर्माण होना शुरू हो गया है, जिससे नगर वासियों को सड़क की समस्या से समाधान मिलेगा, वही नगरवासियों में चर्चा का विषय बना है ,कि कल ही नगर पंचायत में राज्यपाल द्वारा मनोनीत तीन लोगों को उपजिलाधिकारी के द्वारा शपथ दिलाई गई है ,और आज से इसका असर भी मोहल्ले में दिखने लगा है ,जो सराहनीय कार्य है, ऐसे ही जन प्रतिनिधि जनता की सेवा व समस्या का समाधान करते रहे, इस मौके पर भगवान सोनी पंकज अग्रहरि,अंकित जौहरी,सभासद सोनू खान, आलम भाई सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment