अमवार पुलिस ने जीजा पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले साले को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Tuesday, May 5, 2026 11:52 AM

---Advertisement---

(सेराजुल हुदा,क्राइम जासूस)

दुद्धी /सोनभद्र ।

अमवार चौकी प्रभारी श्री जय शंकर राय  ने बीते शनिवार देर शाम बहनोई सीताराम भुइयां पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल करने वाले आरोपी साले को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। घटना के बाद पीड़ित पत्नी की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपी राजेश पुत्र पांचू निवासी ग्राम सिधवादामर ने पारिवारिक विवाद के चलते यह कृत्य किया। शनिवार को देर शाम अमवार चौकी क्षेत्र के ग्राम सिधवादामर में बहनोई सीताराम पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी थी कि आज सोमवार को अमवार चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। टीम ने छापेमारी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल की। आरोपी को न्यायालय भेज दिया ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment