कोन(जयदीप गुप्ता)।स्थानीय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सिकेश को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी कोन थाना क्षेत्र के पीपरखाड़ के टोला केवाल का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को बगिया स्थित पेट्रोल पंप के पास से धर दबोचा और विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय भेज दिया है।पुलिस ने बताया कि पीपरखाड़ के सिधवादामर (परहटोला) निवासी नाबालिग पीड़िता के भाई ने इस संबंध में थाने में तहरीर दी थी। शिकायत में बताया गया कि 2 मई की रात करीब 8 बजे बिजली कटी होने के कारण पीड़िता घर के पास स्थित कुएं पर बैठी थी। उसी समय माता-पिता इलाज के लिए लखनऊ गए हुए थे।इसी दौरान आरोपी सिकेश पासवान पुत्र संतोष पासवान वहां पहुंचा और पीड़िता का हाथ पकड़कर जबरन पास के एक खेत में खींच ले गया। वहां उसने नाबालिग के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के चिल्लाने पर जब हम खेत की तरफ दौड़े, तो आरोपी को घिनौनी हरकत करते हुए देखा। मुझे वहां पहुंचता देख आरोपी मौके से फरार हो गया।पुलिस आगे ने बताया कि तहरीर मिलते ही पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सिकेश का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

