कोन(जयदीप गुप्ता)। सोमवार की दोपहर अचानक बदले मौसम ने कोन क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगी गुमटियां के ऊपर की टीन सेट, पटरियो पर लगी अस्थायी दुकानो के की झुग्गी झोपड़ियां पलट गईं, जिससे छोटे दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
, दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज आंधी के चलते क्षेत्र के करीब दर्जन भर गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे ग्रामीणों को अंधेरे और गर्मी की परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर बिजली के तार और खंभे भी क्षतिग्रस्त होने की सूचना है।
आंधी का सबसे ज्यादा असर सड़क किनारे जीविका चलाने वाले गरीब दुकानदारों पर पड़ा। उनकी झुग्गी-झोपड़ियां और गुमटियों के बाहर लगे टीन शेड तेज हवाओं में उड़ कर क्षतिग्रस्त हो गए। कई दुकानों का सामान भी भीगकर खराब हो गया, जिससे उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ी।
स्थानीय लोगों की माने तो, आंधी इतनी अचानक आई कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए

