सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता को लेकर अधिवक्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

---Advertisement---

 

कोन(जयदीप गुप्ता)।तेलगुड़वा–कोन,विंढमगंज सड़क के निर्माण में बरती जा रही अनियमितताओं और धीमी निर्माण गति के विरोध में अधिवक्ता संघ ने संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है और जांचकर सही ढंग से सड़क निर्माण कार्य कराए जाने की मांग की है। जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया गया कि निर्माण कार्य में गंभीर खामियां बरती जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों और राहगीरों को वर्तमान में भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और भविष्य में भी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
संघ के अनुसार निर्माण के दौरान सड़क पर पानी का छिड़काव लगभग नहीं के बराबर किया जा रहा है, जिसके कारण सड़क की सतह ठीक से बैठ नहीं पा रही है और धूल का गुबार लगातार उड़ रहा है। इससे आवागमन बाधित हो रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। प्रतिदिन छोटे-बड़े हादसे सामने आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि जहां आरसीसी और डामर सड़क को जोड़ा जा रहा है, वहां समुचित समतलीकरण नहीं होने से गड्ढे बन रहे हैं। तेलगुड़वा से कनहर तक बनी सड़क पर वाहनों के पहियों के निशान उभर आना निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। आगे उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार मांग और सूचना अधिकार (RTI) के तहत आवेदन देने के बावजूद निर्माण मानक उपलब्ध नहीं कराए गए, जो कार्य में अनियमितता का संकेत है।
इसके अतिरिक्त पूर्व की डामर सड़क को हटाए बिना ही उस पर मोरंग डालकर नया निर्माण किया जा रहा है, जिससे भविष्य में सड़क के टूटने और दरार पड़ने की संभावना जताई गई है।
इस दौरान एडवोकेट प्रभास कुमार पांडेय, विनय कुमार, संपूर्णानंद, अजीत प्रजापति, प्रियरंजन मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment