जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा तहसील ओबरा में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” पर सुनी गई जन समस्याएं*

---Advertisement---

सोनभद्र  *शिकायतों के निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिए गए निर्देश*आज दिनांक 02.05.2026 को “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जिलाधिकारी सोनभद्र *श्री चर्चित गौड़* एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* द्वारा संयुक्त रूप से तहसील ओबरा में जन शिकायतों को सुना गया।इस दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि संबंधी प्रकरणों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे फरियादियों को अनावश्यक रूप से इधर-उधर न भटकना पड़े तथा मामलों का त्वरित एवं न्यायोचित निस्तारण हो सके।

इसी क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल तहसील दुद्धी* में व जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में “सम्पूर्ण समाधान दिवस” के अवसर पर जन समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment