नवजात शिशु को झोले में डालकर सड़क किनारे फेंक दिया गया।

---Advertisement---

रेणुकूट सोनभद्र पड़ोसी राज्य झारखंड के दुमका से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जामा थाना क्षेत्र के काजूबहिया जंगल के पास एक नवजात शिशु को झोले में डालकर सड़क किनारे फेंक दिया गया।
मासूम की रोने की आवाज सुनकर हल्दीपट्टी गांव की रंजू देवी और स्थानीय युवकों ने मौके पर पहुंचकर उसकी जान बचाई। तुरंत एंबुलेंस से बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ था।
फिलहाल नवजात का इलाज जारी है और बाल कल्याण समिति की निगरानी में रखा गया है। रंजू देवी और उनके पति ने बच्चे को गोद लेने की इच्छा जताई है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे फैसला होगा।
इस बीच पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नवजात को जंगल में फेंकने वालों की तलाश जारी है। रामकुमार गुप्ता

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment