कल मोबाइल पर बजेगा एलर्ट सायरन ।

By: Mohammad Shahenoor HASSAN

On: Friday, May 1, 2026 11:59 PM

---Advertisement---

 

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।

2 मई को देश के करोड़ों मोबाइल पर एक साथ तेज सायरन बज सकता है। सरकार देशभर में एक नया मोबाइल बेस्ड डिजास्टर अलर्ट सिस्टम टेस्ट किया जाएगा। इस मोबाइल डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम या इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम को दूरसंचार विभाग ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथिरिटी (NDMA) के साथ मिलकर तैयार किया है। इसका मकसद आपातकाल की स्थिति में लोगों को एक साथ अलर्ट करना है।

जिला प्रशासन सोनभद्र ने भी सार्वजनिक सूचना / जन-जागरूकता संदेश  जारी किया जिसमे बताया गया है कि
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा दिनांक 2 मई 2026 (शनिवार) को सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे के बीच अखिल भारतीय सेल प्रसारण अलर्ट (Cell Broadcast Alert) का परीक्षण किया जाएगा।
यह एक पूर्व-नियोजित अभ्यास है, जिसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सूचना प्रसारण प्रणाली की प्रभावशीलता को परखना है।

📢 महत्वपूर्ण निर्देश:
इस अलर्ट को प्राप्त होने पर घबराने की आवश्यकता नहीं है।
यह केवल परीक्षण (टेस्ट) है, किसी वास्तविक आपदा से संबंधित नहीं है।
आम नागरिकों से किसी प्रकार की कार्रवाई अपेक्षित नहीं है।
आप सभी से अनुरोध है कि
*सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाकर अफवाहों से बचें और जागरूकता बढ़ाएँ।

 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment