व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा,

---Advertisement---

 

कोन(जयदीप गुप्ता)। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कोन की मासिक बैठक बुधवार को आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने अपनी-अपनी समस्याओं को प्रमुखता से रखा, जिनमें से कुछ मुद्दों पर तत्काल चर्चा करते हुए समाधान किया गया, जबकि अन्य समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।
बैठक के दौरान तेलगुड़वा-कोन व विंढमगंज मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर व्यापारियों में विशेष नाराजगी देखने को मिला। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभाग द्वारा सड़क निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे आवागमन बाधित हो रहा है और व्यापार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और असमान मार्ग के कारण ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है।
इस संबंध में व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल ने कहा कि अधूरे निर्माण कार्य के कारण व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि समस्या के समाधान हेतु शीघ्र ही एक प्रतिनिधि मंडल गठित कर जिलाधिकारी से मुलाकात की जाएगी तथा उन्हें ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण कराने की मांग की जाएगी।
बैठक में संरक्षक सुशील जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल, कोषाध्यक्ष आनंद जायसवाल, राहुल, रमेश, मनीष जायसवाल सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now