कुड़वा गांव में दुपट्टे से लटकता मिला महिला का शव,

---Advertisement---

 

कोन(जयदीप गुप्ता)। स्थानीय थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव के टोला तुमिया में बुधवार सुबह करीब सात बजे एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कच्चे मकान के अंदर दुपट्टे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय मृतका आरती देवी अपने दो छोटे बच्चों, छह वर्षीय अनुष्का और तीन वर्षीय कृष्णा के साथ घर में अकेली रहती थी। बताया गया कि उसका पति प्रदीप गिरी गुजरात में रहकर मजदूरी का काम करता है। घटना की सूचना उसे दे दी गई है, उधर घटना की खबर मिलते ही मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतका का मायका दुद्धी थाना क्षेत्र के रन्नू गांव में बताया जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है उसी अनुसार पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment