दो घण्टे में बालिका हत्याकांड का सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार*

---Advertisement---

म्योरपुर*सोनभद्र पुलिस की त्वरित कार्यवाही— दो घण्टे में बालिका हत्याकांड का सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा तत्परता के साथ कार्यवाही करते हुए बालिका के शव बरामदगी प्रकरण का सफल अनावरण किया गया है।
विदित हो कि दिनांक 27.04.2026 को थाना म्योरपुर क्षेत्रांतर्गत एक बालिका उम्र लगभग 12 वर्ष का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था। इस संबंध में थाना म्योरपुर पर मु0अ0सं0–57/2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर, शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।

प्रकरण की संवेदनशीलता को दृष्टिगत रखते हुए एसओजी, सर्विलांस व थाने की स्पेशल पुलिस टीमों का गठन कर साक्ष्यों का संकलन एवं तकनीकी/मैनुअल इनपुट के आधार पर सघन जांच की गई। पुलिस टीम द्वारा मात्र 02 घण्टे में ही घटना का अनावरण किया गया। जांच के दौरान अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र नन्दलाल का नाम प्रकाश में आया था । प्रकरण में यह भी संज्ञानित कराना है कि अभियुक्त मृतका का दूर का मामा लगता है तथा पड़ोस में ही रहता है। दिनांक 27.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही थी, इसी दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई, तथा पुलिस द्वारा मुठभेड़ में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रेतर विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment