सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र।आज सोमवार को सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को कचहरी परिसर स्थित डॉ राजेंद्र प्रसाद सभागार मे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अध्यक्ष पद पर रामलोचन तिवारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव को बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य विनोद कुमार पांडे ने शपथ दिलाई। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन धीरेंद्र कुमार सोनकर ने उपाध्यक्ष रामलखन एवं राजीव मिश्रा तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष आदर्श कुमार को शपथ दिलाई। सचिव अंजनी कुमार सिंह को स्नातक एमएलसी आशुतोष कुमार सिन्हा ने शपथ दिलाई,
जबकि सह-सचिव रेनूवंती शाह, राहुल कुमार एवं अविनाश यादव को भी उन्होंने शपथ दिलाई। कोषाध्यक्ष नीरज कुमार जायसवाल को पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने शपथ दिलाई। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने
कार्यकारिणी सदस्य विष्णुकांत तिवारी, रामजी पांडे, सुरेंद्र दुबे, छोटेलाल गुप्ता आदि को शपथ दिलाई गई। वरिष्ठ गवर्निंग काउंसिल सदस्य के पद पर आशीष गुप्ता, रजनीश एवं राकेश अग्रहरि आदि को शपथ दिलाई गई।
न्यायालय के निर्देशों से अधिवक्ताओं की स्वायत्तता प्रभावित हो रही है। मुख्य अतिथि विनोद कुमार पांडे ने कहा कि वे अधिवक्ताओं के हित में हमेशा कार्य करते रहेंगे।
समारोह अध्यक्ष स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने कहा कि वे विधान परिषद में अधिवक्ताओं के हितों की आवाज बुलंद करते रहेंगे। जन समाज के लिए भी सेवा करते रहेंगे और सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन धीरेंद्र कुमार सोनकर, एसडीएम निखिल यादव, पूर्व विधायक हरिराम चेरो, नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, डॉ. लवकुश प्रजापति, सपा जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव, अवध नारायण यादव, जुबेर आलम, प्रभु सिंह कुशवाहा, प्रेमचंद यादव, नंदलाल प्रेमचंद जायसवाल, पारस नाथ गुप्ता,दुद्धी बार संघ अध्यक्ष कुलभूषण पांडे, जितेंद्र श्रीवास्तव, रामपाल जौहरी, एल्डर कमेटी अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज मिश्रा, मोहर सिंह, सुखसागर, विनोद कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्यनारायण यादव ने किया।

