स्कूल ना जाने पर मां के डाटने से नाराज किशोर ने फांसी लगाकर दे दी जान।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। शनिवार की सुबह विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जामपानी मे कक्षा 9 के छात्र को स्कूल ना जाने पर माँ ने डाटा तो इससे नाराज होकर किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जिसके कारण पूरे गांव में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज देव कुमार (15)पुत्र रामलखन यादव को स्कूल ना पर जाने पर मां ने किशोर को फटकार लगाई। इससे गुस्से मे आकर वह घर से निकल गया और पास के नीम के पेड़ पर रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। घटना की भनक तब लगी, जब आसपास मवेशी चरा रहे चरवाहों ने पेड़ पर लटका शव देखा और चिल्लाना शुरू कर दिया।
सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
परिजनों ने बताया कि मृतक कक्षा नौ का छात्र था और अपने दो भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था। पिता रामलखन यादव रोजगार के सिलसिले मे कई माह से बाहर है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment