ब्लॉक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को किया गया सम्मानित

---Advertisement---

 

 प्रशस्ति पत्र व माल्यार्पण कर खंड शिक्षा अधिकारी ने किया सम्मानित

कोन(जयदीप गुप्ता)। कोन बीआरसी परिसर में आयोजित शिक्षकों के मासिक बैठक के दौरान ब्लॉक में नवीन नामांकन के कार्य में गत वर्ष के सापेक्ष बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले 11 प्रभारी प्रधानाध्यपको व 4 संकुल शिक्षकों को खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने माल्यार्पण करते हुए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने कहा कि अच्छे कार्य करने वाले शिक्षकों को मंच से सम्मानित करने से एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होता है तथा अन्य लोगों को भी मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा सम्मानित होने वाले शिक्षकों में भटंगवा के शिक्षक विनय कुमार,सिंहोरवादामर के विश्व प्रकाश,पिंडारी के जगदीश्वर ,गिधिया के अशोक कुमार मौर्य,किशुन्देलाजोत के यशवीर सिंह,उच्च प्राथमिक बिद्यालय कोन के श्रवण कुमार , मनीष पांडे,के साथ शिक्षक संकुल राजू सिंह ,मोहित कुमार,रामकिशुन इत्यादि शामिल रहे।
उपस्थित शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी के इस अनूठे पहल की सराहना की।बैठक के दौरान नीति आयोग के तरफ से आये डॉ. सूर्यप्रकाश गुप्ता ने निपुण असेसमेंट,विद्यालयों के 19 पैरामीटर के संतृप्तीकरण हेतु सुझाव दिया साथ ही बिद्यालयों को निपुण बनाने के गुर अध्यापको को बताया,वही खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि अपने अपने सेवित क्षेत्र के 06 से 14 वर्ष के सभी बच्चों का नामांकन विद्यालयों मे जरूर कर लें।विद्यालय के साफ सफाई के संबंध मे कहा कि यदि गांव के सफाई कर्मचारी नियमित सफाई हेतु उपस्थित नहीं हो रहें हैं तो डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान के रिपोर्ट मे जरूर दर्शाएं जिससे इसकी सूचना शासन तक पहुंचे व आवश्यक कार्यवाही हो सके।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment