आग लगने से घर में रखा पूरा सामान जला,

---Advertisement---

 

कोन(जयदीप गुप्ता)।स्थानीय थाना क्षेत्र के महिउद्दीनपुर गांव में गुरुवार की रात रहस्यमय परिस्थितियों में लगी आग से एक गरीब परिवार का घर और उसमें रखा समस्त घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना से पीड़ित परिवार के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिउद्दीनपुर निवासी अवधेश कुमार पुत्र रमेश प्रसाद गुप्ता की मां रात करीब सात बजे घर के पास में ही खेत पर अपने मवेशियों को लेने गई थी। इसी दौरान अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक परिजन कुछ समझ पाते, तब तक घर में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था।
अवधेश कुमार ने बताया कि आग से पंखा, सिलाई मशीन, रजाई, गद्दा, मिक्सर मशीन, मोबाइल फोन, आयरन, टीवी सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पहनने के कपड़े और खाने-पीने का राशन पूरी तरह जल गया। इसके अलावा उनकी बहन की शादी के लिए खरीदे गए कपड़े, जेवर व अन्य जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गए, जिससे परिवार को भारी नुकसान हुआ है।
स्थानीय लोगों की मानें तो आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि प्राथमिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद आस पास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो चुका था।
पीड़ित अवधेश ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और वह एक दुकान पर काम कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उन्होंने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की गुहार लगाई है, ताकि परिवार को इस संकट की घड़ी में राहत मिल सके।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment