पन्नूगंज की बड़ी कार्रवाई: दहेज उत्पीड़न के मामले में 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*

---Advertisement---

 पन्नूगंज /सोनभद्र की बड़ी कार्रवाई: दहेज उत्पीड़न के मामले में 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के कुशल नेतृत्व में थाना पन्नूगंज पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न एवं प्रताड़ना से संबंधित मामले में वांछित 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

*घटना का विवरण:-*
थाना पन्नूगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 81/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस (BNS) एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम (D.P. Act) के तहत वांछित चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी। उक्त मामले में नामजद अभियुक्तों को पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 16.04.2026 को उनके निवास ग्राम तेलाड़ी से समय दोपहर 14:45 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय, सोनभद्र रवाना किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
01.लक्ष्मीनारायण जायसवाल पुत्र परशुराम जायसवाल (पति)
02.परशुराम जायसवाल पुत्र रामेश्वर जायसवाल (ससुर)
03.गुजराती देवी पत्नी परशुराम जायसवाल (सास)
(निवासीगण- ग्राम तेलाडी, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र)

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01.प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
02.का0 शशिकान्त सरोज थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।
03.म0का0 अंजली सरोज थाना पन्नूगंज जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment