संत जोसेफ स्कूल के छात्रों सुमित पात्रा ने 97.6% के साथ स्कूल टॉप किया

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में सुमित पात्रा 97.6% स्कूल टॉपर,,एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल के छात्रों सुमित पात्रा ने 97.6% के साथ स्कूल टॉप किया और अंश गुप्ता तथा प्रत्युष कुमार
ने 96.4% के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया साथ ही जाह्नवी तिवारी ने तृतीय स्थान हासिल कर बोर्ड परीक्षा परिणाम से विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने सभी परीक्षार्थियों को बधाई देते हुए अपने संदेश में कहा कि
बोर्ड परीक्षा के परिणाम केवल अंकों का प्रतिबिंब नहीं होते, बल्कि यह आपके परिश्रम, अनुशासन, धैर्य और समर्पण की सच्ची पहचान हैं।
मैं उन सभी विद्यार्थियों को हृदय से बधाई देता हूँ जिन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आपकी सफलता आपके अथक प्रयासों और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। परीक्षाओं के माध्यम से विद्यार्थी अपनी पुस्तकीय प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं और श्रेष्ठ अंक प्राप्त करके अपने परिवार तथा विद्यालय का नाम रोशन करते हैं।
कुल 45 छात्रों को 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त हुए। विषयानुसार टॉपर में
आई टी में सुमित, अंश, ममता, शौर्य, तेजस, शुभम, केविन को 100 अंक मिले एवं हिंदी में 100 अंक अक्षिता राय को प्राप्त हुए तथा साइंस में शौर्य राय को 100 अंक प्राप्त हुए तो सामाजिक विज्ञान में 99 आदी अग्रवाल को और मैथ्स में 95 अंक अंश गुप्ता ने हासिल किया तथा अंग्रेजी में 98 अंक राहुल कुमार को मिले।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment