(सेराजुल हुदा,क्राइम जासूस)
दुद्धी /सोनभद्र।
एल्डर कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व मे चुनाव अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा, सुखसागर यादव एवं विनोद कुमार वर्मा के मौजूदगी मे आज सोमवार को काफी गहमा – गहमी के बाद सिविल बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। जिसमे जोरदार मुकाबले के बाद अध्यक्ष पद का ताज रामलोचन तिवारी एडवोकेट के सिर बंधा, जबकि सचिव के पद पर अंजनी सिंह एडवोकेट एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर आदर्श कुमार एडवोकेट निर्वाचित हुए।
सुबह 11 बजे से शुरू हुआ मतदान जो दोपहर 3 बजे तक चला जिसमें अध्यक्ष पद के लिए रामलोचन तिवारी को 83 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शिवशंकर प्रसाद एडवोकेट को 43 मत प्राप्त हुए। सचिव पद पर अंजनी सिंह को 86 मत मिले वहीं ज्ञानी प्रसाद एडवोकेट को 37 मत मिले। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हुए कांटे के मुकाबले मे आदर्श कुमार को 64 मत मिले और उनके प्रतिद्वंद्वी अभिनव जायसवाल एडवोकेट के 61 म मत मिला। अन्य पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके थे।
जीत के बाद खुशी मे एसोसिएशन के सदस्यों और शुभचिंतकों ने विजेताओं को फूल-मालाओं से सम्मानित किया तथा मुंह मीठा कराया गया। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने श्री संकट मोचन मंदिर जाकर हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। वरिष्ठ सदस्यों का मानना है कि नया नेतृत्व संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस मौके पर दुद्धी बार संघ के अध्यक्ष कुलभूषण पांडे ,जितेंद्र श्रीवास्तव, डॉ प्रकाश चंद जायसवाल, प्रेमचंद यादव ,विजय सिंह ,प्रभु सिंह कुशवाहा, रमेश चंद्र कुशवाहा सहित कई सारे एडवोकेट बंधु मौजूद रहें।

