रेशमा खानम,,अनपरा /सोनभद्र पुलिस की सख्त कार्यवाही, 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रुपये) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 11.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर जीएम ऑफिस ककरी के पास से अभियुक्त *सोनू कुमार को 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन* के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना अनपरा पर *मु0अ0सं0- 86/2026 धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
* गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
सोनू कुमार पुत्र संतोष कुमार निवासी ककरी कालोनी गेट के सामने, ककरी गांव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 19 वर्ष।
* बरामदगी का विवरण-*
* कुल 9.63 ग्राम अवैध हेरोइन (अनुमानित कीमत लगभग 01 लाख रुपये)।
* 01 अदद ओप्पो F23 मोबाइल फोन।
* नकद रुपये।
* एक पल्सर मोबाइल UP64BB8853
* पूछताछ का विवरण-*
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह हेरोइन को सूरज कुमार उर्फ सूरज जैक्स निवासी रेहटा थाना अनपरा से प्राप्त कर छोटे-छोटे पुड़िया बनाकर ₹500 प्रति पुड़िया के हिसाब से बेचता है। बिक्री से प्राप्त धनराशि का आधा हिस्सा सूरज जैक्स द्वारा उसे दिया जाता है। अभियुक्त ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा बाहरी स्थानों से हेरोइन लाकर क्षेत्र में सप्लाई की जाती है तथा अन्य लोगों के माध्यम से भी बिक्री कराई जाती है।
* गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण-*
1. उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 विजय कुमार, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
3. का0 सौरभ वर्मा, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र।
*जनपद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान सतत रूप से जारी है तथा इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाती रहेगी।*

