बभनी/सोनभद्र पुलिस द्वारा अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध कार्रवाई, 01 अभियुक्ता गिरफ्तार, 10 लीटर कच्ची शराब बरामद *पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बभनी के नेतृत्व में बभनी पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.04.2026 को एक अभियुक्ता सुनीता पत्नी सुरेश विश्वकर्मा, निवासी ग्राम दरसाबाद, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 35 वर्ष) को एक प्लास्टिक की जरीकेन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना बभनी पर मु0अ0सं0 66/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अभियुक्ता का विवरण:*
सुनीता पत्नी सुरेश विश्वकर्मा, निवासी ग्राम दरसाबाद, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 35 वर्ष।
*बरामदगी का विवरण:*
एक प्लास्टिक जरीकेन में लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब।
*गिरफ्तार करने वाली टीम:*
01. उ0नि0 शिवमूरत यादव, थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
02. का0 सुरेश कुमार, थाना बभनी जनपद सोनभद्र।
03. म0का0 दीप यादव, थाना बभनी जनपद सोनभद्र।

