नशे के सौदागरों पर शिकंजा, एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत लगभग 22 लाख रुपये) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-*

---Advertisement---

 

सोनभद्र ,नशे के सौदागरों पर शिकंजा, एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत लगभग 22 लाख रुपये) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक *श्री अनिल कुमार* व क्षेत्राधिकारी नगर *श्री रणधीर मिश्रा* के पर्यवेक्षण में मादक पदार्थों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसओजी व थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 04.04.2026 को पुलिस टीम द्वारा गश्त एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान बभनौली चौराहे के पास एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस टीम को देखकर वह भागने लगा, जिसे पीछा कर हिन्दुआरी पुल के पास समय करीब 02:11 बजे पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान अभियुक्त *सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह (निवासी रैपुरिया, थाना चुनार, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 28 वर्ष)* के कब्जे से *101.76 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत लगभग 22 लाख रुपये)* बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह उक्त हेरोइन को खरीदकर बिक्री हेतु ले जा रहा था।

बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध *मु0अ0सं0 263/2026 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट* थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई है। साथ ही प्रयुक्त मोटर साइकिल संख्या *UP63AQ8477* को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज किया गया है।

*गिरफ्तार अभियुक्त—*
सूर्य प्रताप सिंह उर्फ सूरज सिंह पुत्र स्व0 लक्ष्मी शंकर सिंह निवासी रैपुरिया, थाना चुनार, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 28 वर्ष

*बरामदगी—*
• 101.76 ग्राम अवैध हेरोइन (कीमत लगभग 22 लाख रुपये)
• मोटर साइकिल संख्या UP63AQ8477

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम—*
1. उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस, जनपद सोनभद्र
2. उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज
3. उ0नि0 महेन्द्र यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज
4. हे0का0 सतीश सिंह पटेल, एसओजी टीम
5. हे0का0 संदीप यादव, थाना रॉबर्ट्सगंज
6. हे0का0 दिनेश प्रजापति, थाना रॉबर्ट्सगंज
7. का0 रितेश सिंह पटेल, एसओजी टीम
8. का0 अजीत कुमार, एसओजी टीम
9. का0 चालक अजीत यादव, एसओजी टीम

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment