नवनियुक्त प्रधानाचार्य ने संभाला कार्यभार*

---Advertisement---

 

अनपरा/सोनभद्र एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी में नवनियुक्त प्रधानाचार्य श्री शिव जी राय ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर काशी संभाग के संभाग निरीक्षक मा0 गोपाल तिवारी जी, विद्यालय के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह जी, प्रबंधक राजेश्वरी प्रसाद तिवारी जी, सह-प्रबंधक केपी राय जी, कोषाध्यक्ष लालसाराम जी तथा पूर्व प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी सहित विद्यालय परिवार के सभी आचार्यगण उपस्थित रहे।

कार्यभार ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित अतिथियों ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य जी को शुभकामनाएं देते हुए विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विद्यालय में एक नए निजी वाहन का भी आगमन हुआ, जो विद्यालय परिवार के लिए हर्ष और गौरव का विषय रहा। सभी ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे विद्यालय के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

अंत में नवनियुक्त प्रधानाचार्य श्री शिव जी राय ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment