सड़क के किनारे रखे कृषि यंत्र से टकराकर युवक हुआ घायल।।

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी/ सोनभद्र। सड़क के किनारे रखे कृषि यंत्र से टकराकर युवक हुआ घायल।।आज मंगलवार देर शाम को स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नगवा गांव निवासी अजय (26) पुत्र रामबृक्ष दुद्धी बाजार की ओर आते समय गंभीर रूप से घायल हो गया। रजखड़ तिराहे के समीप कोतवाली साइड में लगभग 100 मीटर दूर सड़क किनारे खड़ी जुताई मशीन के पास सामने आ रही तेज रफ्तार ट्रक से बचने के प्रयास में वह सड़क किनारे रखे ट्रेक्टर कृषि यंत्र से टकरा गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस 102 के ईएमटी पंकज कुमार और चालक अजित कुमार ने घायल अजय को सीएचसी दुद्धी पहुंचाया।
जहां चिकित्सक डॉ. मनोहर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉ. मनोहर ने बताया कि सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण घायल को उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment